साल 2022 की शुरुआत के बाद सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है।
साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है।
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 08:59 बजे शुरू होगा और सुबह 10:23 बजे तक रहेगा।
इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसे भारत समेत कई देशों में देखा जा सकता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण सूतक मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 बजे शुरू होगा और शाम 7:27 बजे समाप्त होगा। और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।