16 मई को लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल मान्य होगा या नहीं

इस साल कुल 4 ग्रहण हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार अमावस्या तिथि को और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा।

अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जबकि 16 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी। ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं  होगा। 

16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण सुबह 08:59 से सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण के बाद दान आदि भी शुभ रहेगा।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। 30 अप्रैल का ग्रहण मेष राशि में लगेगा, जिसका असर विभिन्न राशियों पर भी दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और पश्चिम-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिक महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा।