Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें, जानिए 

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं जाना चाहिए, नहीं तो इसका बच्चे पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल ​​में धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान हानिकारक विषाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अन्य लोगों की तुलना में अधिक भूख लगती है। इसलिए उन्हें ग्रहण से पहले पर्याप्त भोजन करना चाहिए, ताकि ग्रहण के दौरान भूख न लगे।

गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर किसी उपयुक्त स्थान पर बैठकर मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है।

यदि आपको कोई मंत्र याद नहीं है, तो आप केवल का जाप कर सकती हैं। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

ओम का जाप करने से स्त्री का मन केवल वही स्वर सुनता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अच्छा होता है।