साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जाता है. इसी दिन शनि अमावस्या भी है।
ऐसे में यदि ग्रहण और शनि अमावस्या के दौरान कुछ उपाय किए जाएं तो दोनों को अनुकूल किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए आज जानते हैं उपाय…
शनि अमावस्या (Shani Amavasya) के शुभ योग में सुबह जल्दी स्नान करने के बाद शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें और शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। नीले फूल चढ़ाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
साथ ही शनि अमावस्या और ग्रहण के दिन शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को इस पेड़ के नीचे सरसों का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही शनि के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
शनि अमावस्या के दिन शिव सहस्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय समाप्त होता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।