साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022, शनिवार को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) रात 12:15 बजे शुरू होगा और 1 मई को सुबह 04:07 बजे समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कभी भी किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उनके शिशु के अन्दर विकृति आ सकती है।
इस समय उन्हें किसी भी प्रकार की सिलाई-कढ़ाई का काम नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जियां काटने, कपड़े सिलने और नुकीले या धारदार उपकरणों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकते हैं।