आज है सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखाई देगा? भारत में क्या रहेगा इसका समय

30 अप्रैल को वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। कई विशेष योग इस सूर्य ग्रहण में बन रहे हैं।

भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12:15 बजे से शुरू होगा । यह सूर्य ग्रहण 1 मई को सुबह 4:7 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण आंशिक रहेगा।

30 अप्रैल के ग्रहण के समय सूर्य (Surya) की 64 प्रतिशत छवि चंद्रमा द्वारा अवरुद्ध हो जाएगी। वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।

ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे की होगी। यह ग्रहण आंशिक रहेगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के एक अंश को ही बाधित करेगा।

यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इस ग्रहण के धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा और पूजा में किसी भी तरह की पाबंदियां नहीं मानी जाएंगी।

सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ या शुभ कार्य नहीं किया जाता है। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।