30 अप्रैल को लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं

भारतीय समय के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि यानी 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 4:7 बजे तक रहेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के एक अंश को ही बाधित करेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा। इसका समय शांम 4:29:10 से शुरू होकर 5:42:01 बजे खत्म होगा। यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, यूरोप, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा। साथ ही यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ स्थानों पर देखा जा सकता है। इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।

ग्रहण के आंशिक होने पर सूतक काल के नियमों का पालन करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन ग्रहण पूर्ण होने पर सूतक प्रभावी माना जाता है। इसमें कई नियम हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।