30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण, इस बार प्रीति योग में दान करें शनिचरी अमावस्या का दानपुण्य

अमावस्या हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को को पड़ती है। इस तिथि को कृष्ण पक्ष समाप्त होता है और शुक्ल पक्ष अगली तिथि से आरम्भ होता है।

इस बार सूर्य ग्रहण भी शनि अमावस्या को पड़ रहा है, जो वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। 30 अप्रैल को रात 12.15 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

शनि अमावस्या के दिन 30 अप्रैल की सुबह से प्रीति योग है। जो अपराह्न 03:20 बजे तक रहेगा। उसके पश्चात आयुष्मान योग शुरू होगा। अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra) भी रात 8:13 बजे तक है। ये योग और नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं।