इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की आधी रात 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 4:08 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मध्य 2 बजकर 12 मिनट पर 26 सेकेंड पर लगेगा। यह ग्रहण 3 घंटे 52 मिनट 42 सेकेंड की अवधि तक रहेगा।
यह ग्रहण खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जो अटलांटिक सागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ज्योतिषी इस ग्रहण के फायदे और नुकसान भारतीयों को बताएंगे, लेकिन भारतीयों को किसी भी तरह से इस ग्रहण का पालन नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब यह ग्रहण भारत देश में किसी भी स्थान पर किसी भी रूप में दिखाई नहीं दे रहा है, तब यह भारत देश पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकता है। इसलिए हमें किसी भी तरह से इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से डरने की जरूरत नहीं है।
ऊपर बताए गए किसी भी देश में जहां यह ग्रहण प्रभावी होगा, वहां के नागरिकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सावधानियों में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। जिसमें किसी भी प्रकार के उपकरणों का प्रयोग किया जाऐ या जैसे की काटना, छीलना, जलाना, मरोड़ना आदि का प्रयोग करना पड़े।