कब और कहां दिखेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण? जानें, सूतक काल

पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को पड़ रहा है। वृष राशि में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और पश्चिम दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिका और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगा।

चूंकि पहला सूर्य ग्रहण आंशिक है, इसलिए भारत पर इसका प्रभाव नहीं रहेगा। इस कारण सूतक के नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जब पूर्ण ग्रहण होता है तो सूतक के नियमों का पालन किया जाता है।

भारतीय समय अनुसार 30 अप्रैल 2022 शनिवार को पहला (solar eclipse) सूर्य ग्रहण रात 12:15 बजे शुरू होकर सुबह 4:07 बजे खत्म होगा।

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा। इसका समय शांम 4:29:10 से शुरू होकर 5:42:01 बजे खत्म होगा। यह ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, यूरोप, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा।

साथ ही यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ स्थानों पर देखा जा सकता है। इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।