इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में इसका समय

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में लगेगा। इस साल लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने जा रहे हैं।

वर्ष 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। साल 2022 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। वही दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा।

यह चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां सूतक काल नहीं लगेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।