When Is Solar Eclipse 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को पड़ रहा है। इसी दिन शनि अमावस्या भी है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
When Is Solar Eclipse 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को पड़ रहा है। इसी दिन शनि अमावस्या भी है। हमारे देश में यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा, जो अगली सुबह 04.07 बजे तक रहेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अंटार्कटिका, दक्षिण और पश्चिम अमेरिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक में दिखाई देगा। यहां आंशिक सूर्य ग्रहण है, इसलिए सूतक काल नहीं होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण के समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
1. सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान देवताओं पर संकट आता है। इस कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी, शमी के पौधे या देवताओं की मूर्तियों को छूना वर्जित है।
3. सूतक काल में खाना, पकाना, सोना, सब्जी काटना जैसे कार्य वर्जित हैं।
4. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कपड़े सिलने, नुकीली या धारदार चीजों के इस्तेमाल, नहाने आदि से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से उनके बच्चे को नुकसान होने की संभावना रहती है।
5. सूर्य ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर देने चाहिए। आपको घर में इष्टदेव देवता का ध्यान करके भजन करना चाहिए।
6. सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर पूजा घर की सफाई करनी चाहिए।
7. सूर्य ग्रहण के दिन स्नान के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान जो कपड़े पहने थे, उन्हें नहाने के बाद न पहनें।
यह भी पढ़ें – Pradosh Vrat 2022: इस दिन है वैशाख मास का प्रदोष व्रत? जाने पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें – Kalashtami 2022: कब है कालाष्टमी व्रत? रोग, दोष और भय से बचने के लिए करें काल भैरव की पूजा